{"_id":"6ad912c7fc029dcf5d0f1684","slug":"cho-and-contract-anm-strike-health-services-disrupted-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150868-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएचओ व संविदा एएनएम की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएचओ व संविदा एएनएम की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी
Thu, 22 Oct 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। जिले में सीएचओ और संविदा एएनएम की हड़ताल 22 दिन से जारी है। हड़ताल के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। संविदा एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है लेकिन सीएचओ और एएनएम मांगों पर अड़े हैं। इसका असर जनपद के 160 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पड़ रहा है। आरोग्य मंदिरों में तालाबंदी से मरीजों को इलाज और परामर्श के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सीएचओ बुधवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे।
संयुक्त मोर्चा सीएचओ उत्तर प्रदेश संगठन की जिलाध्यक्ष नीलम वर्मा ने बताया कि लंबित समस्याओं के अलावा प्रमुख मांगों में अलग कैडर बनाकर नियमितीकरण की स्पष्ट नीति बनाने, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय देने, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल करने, नियमित भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता देने और रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग को लेकर हड़ताल मांगें पूरी नहीं तक जारी है। इधर, संविदा एएनएम की हड़ताल से टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है। हड़ताल से टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। जिले आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर करीब 100 एएनएम कार्यरत हैं। डिप्टी सीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. डीके सिंह, सीएचओ के हड़ताल से एएनएम को आयुष्मान सेंटर के संचालन संबंधी आदेश का सीएमओ स्तर से निर्देश जारी किए जाएंगे।
.....................
आरोग्य मंदिरों में ताले, टीकाकरण प्रभावित
मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सीएचओ के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हो इसके लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी नियमित एएनएम को सौंपी गई है। हालांकि बुधवार को आरोग्य मंदिरों में ताले लटके रहे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल ने 18 अक्तूबर को आदेश जारी कर आरोग्य मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी नियमित एएनएम को सौंपी थी। इसके बाद भी बुधवार को राजपुर क्षेत्र के आरोग्य मंदिरों में ताले लटके नजर आए। इससे आरोग्य मंदिरों में होने वाला टीकाकरण एनसीसी कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
.....................
केस -1
राजपुर ब्लॉक के बुधौली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बुधवार को पूरे दिन ताला लटकता रहा। यहां एएनएम के नहीं पहुंचने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रही। इटखुदा की मालती देवी ने बताया कि एएनसी जांच कराने आई थीं। सेंटर बंद होने से पांच किलोमीटर दूर राजपुर जाना पड़ेगा।
.....................
केस -2
रसधान के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला बंद होने से दवा लेने और जांच कराने आए रोगियों को वापस लौटना पड़ा। गांव निवासी रुखसार, शहनाज़, किशनकली, रजिया ने बताया कि कई दिनों से आरोग्य मंदिर में जांच कराने आ रहे हैं लेकिन यहां तालाबंदी मिल रही है।
.....................
बयान.......
ब्लॉक क्षेत्र में 19 एएनएम की तैनाती है। जिनमें आठ नियमित एएनएम टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य कार्यों में ड्यूटी कर रही है। किसी भी तरह की सेवाएं प्रभावित न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ. सलिल सचान, प्रभारी पीएचसी राजपुर