फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: young man got electrocuted while extracting sugarcane juice and died

Chitrakoot: गन्ने का जूस निकालते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Sat, 22 Jun 2024 07:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: young man got electrocuted while extracting sugarcane juice and died
कमल किशोर साहू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में गन्ने का जूस निकालते समय करंट की चपेट में आने से युवक झुलस गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पहाड़ी कस्बा निवासी दुर्गा प्रसाद साहू ने बताया कि बड़ा भाई कमल किशोर साहू (30) गन्ने के जूस की ठेलिया लगाता था। शुक्रवार की शाम पहाड़ी कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास गन्ने का जूस निकाल रहा था। बगल में स्थित खंभे में करंट होने से उसकी चपेट में आकर झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


शिकायत के बाद भी नहीं दिया ध्यान
खंभे में करंट उतरने से वहां से गुजरने वालों को खतरा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को खंभे में करंट उतरने की बात बताई गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed