फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Woman Dies After Jumping from Moving Train; Had Boarded the Wrong Train

Chitrakoot: चलती ट्रेन से कूदने पर महिला की मौत, गलत ट्रेन में बैठी थी

Sun, 15 Mar 2026 05:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Woman Dies After Jumping from Moving Train; Had Boarded the Wrong Train
रिंकी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मानिकपुर जंक्शन में रविवार को चलती ट्रेन से कूदने के प्रयास में एक महिला की मौत हो गई। वह प्रयागराज से गलत ट्रेन में बैठ गई थी और अपने दो बच्चों के साथ यात्रा कर रही थी। आरपीएफ के जवानों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रेन के नीचे चली गई जिससे उसका एक हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतका की पहचान बिहार के सतना जिले के बेहटा गांव निवासी 28 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है। उनके पति सुजीत कुमार मुंबई में रेलवे में टीटी के पद पर तैनात हैं। महिला अपने बेटे शुभम और बेटी सोनाली के साथ गांव जा रही थी। प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर वह अहमदाबाद से दानापुर जाने वाली ट्रेन के बजाय दानापुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैठ गई थी।
विज्ञापन


आरपीएफ थाना प्रभारी मोहम्मद सालिक के अनुसार, प्रयागराज की ओर से आ रही दानापुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से महिला जंक्शन पर कूद गई थी। आरपीएफ कर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। ट्रेन रुकवाकर महिला के दो बच्चों को नीचे उतारा गया। महिला के मोबाइल से उसके पति व अन्य परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed