फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot wanted SP leader publicly assaulted police inspector pulled off his uniform and slapped him

Chitrakoot: वांछित सपा नेता ने दरोगा को सरेआम पीटा, वर्दी खींचकर जड़े थप्पड़; थाना प्रभारी से भी की बदसलूकी

Sat, 28 Feb 2026 12:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 12:55 PM IST
सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में वांछित सपा नेता सुनील यादव ने बयान दर्ज कराने पर एसआई को थप्पड़ मार दिए और थाना प्रभारी से धक्का-मुक्की की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Chitrakoot wanted SP leader publicly assaulted police inspector pulled off his uniform and slapped him
पुलिस से भिड़ा वांछित आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में मारपीट के एक मामले में वांछित सुनील यादव उर्फ दद्दू प्रसाद यादव ने शुक्रवार दोपहर को थाना प्रभारी और एक दरोगा के साथ मारपीट की। पुलिसकर्मियों पर हमला करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार दोपहर भौंरी स्थित कृषक इंटर कॉलेज में हुई, जहां परीक्षा ड्यूटी में तैनात एसआई सुभाष राम ने वांछित सुनील यादव को बयान दर्ज कराने के लिए रोका। इस पर वांछित आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने एसआई की वर्दी पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। अन्य सिपाहियों ने बीच-बचाव किया, जिससे सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन

वांछित को बोलेरो में बैठाकर थाने पहुंचाया
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, तो उनसे भी धक्का-मुक्की की गई। पुलिस ने किसी तरह वांछित को बोलेरो में बैठाकर थाने पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के साथ मारपीट करने वाले वांछित सुनील यादव उर्फ दद्दू प्रसाद यादव के खिलाफ रैपुरा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह एक सपा नेता बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले उसने भौंरी निवासी इदरीश और उनकी बेटी बिब्बो बानो की पिटाई की थी। इसी मामले में एसआई ने उसे बयान देने के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed