{"_id":"666ef46d1d07d9b2b20211ce","slug":"chitrakoot-two-people-including-a-retired-teacher-died-after-drowning-in-the-river-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: नदी में डूबने से सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: नदी में डूबने से सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 16 Jun 2024 07:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 16 Jun 2024 07:56 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में नदी में डूबने से सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। शव मिलने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
राजाराम द्विवेदी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में सेवानिवृत्त शिक्षक की यमुना में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके अलावा मंदाकिनी नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत तीरमऊ निवासी ब्रहमदीन ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक चाचा राजाराम द्विवेदी (80) गांव के पास स्थित यमुना के घाट पर रविवार को सुबह छह बजेे स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
इससे उनकी मौत हो गई। दोपहर तक घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश करते करते वहां पहुंचे। घाट किराने उनका अगौंछा रखा था। उनकी तलाश गोताखोरों से यमुना नदी में कराई गई। शव मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि भतीजे ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
उधर, गंगा दशहरा पर्व पर नया गांव थाना चित्रकूट क्षेत्र के पथरा गांव निवासी संतू (18) सुबह नहाने मंदाकिनी नदी की ओर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरु की। इसके बाद नदी किनारे मौजूद कुछ युवकों ने बताया कि एक युवक नहाते समय नदी में देखा था। काफी देर तक गोताखोर की मदद से तलाश की गई तब उसका शव नदी से मिला। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन