{"_id":"67c5954473f556b2ed0675da","slug":"chitrakoot-truck-hits-minibus-returning-from-prayagraj-nine-devotees-injured-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: प्रयागराज से लौट रही मिनी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: प्रयागराज से लौट रही मिनी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, नौ श्रद्धालु घायल
Mon, 03 Mar 2025 05:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:12 PM IST
सार
प्रयागराज से लौट रही मिनी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस सवार नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज से लौटते समय मिनी बस में रविवार की रात को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे मिनी बस में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात के सूरत जिले के थाना जकतनाका कस्बा निवासी दिनेश बाई ने बताया कि मिनी बस से मंजुला बेन (50), जियासी (3), सोहम (26), काजल (25), आकाश (23), नीरू बेन (80), सरस्वती (31), कयूर (22) सहित लगभग 14 लोग प्रयागराज के संगम में स्नान करने गए थे।
लौटते समय सत्संग भवन पिपरावल पुल के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दिनेश समेत मिनी बस में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
लौटते समय सत्संग भवन पिपरावल पुल के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे दिनेश समेत मिनी बस में सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन