{"_id":"66cc48a0e4805300bb0bc1c3","slug":"chitrakoot-traffic-police-constable-brutally-beats-truck-driver-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ट्रक ड्राइवर को बर्बरता से पीटा, एसपी ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ट्रक ड्राइवर को बर्बरता से पीटा, एसपी ने किया निलंबित
Mon, 26 Aug 2024 02:55 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:55 PM IST
सार
Chitrakoot News: ट्रैफिक पुलिस के सिपाही ने ट्रक ड्राइवर को डंडे से बेरहमी से पीट दिया। एसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर से मारपीट का मामला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
यूपी के चित्रकूट में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही का ट्रक ड्राइवर को बर्बरता से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही ड्राइवर को डंडों से जमकर पीटता दिखा। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौराहे का है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस के एंट्री न देने पर ड्राइवर की पिटाई का आरोप है। ट्रक ड्राइवर के साथी ने वीडियो बनाकर वायरल किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित ट्रक ड्राइवर भुसावल से केला भरकर गोरखपुर जा रहा था। एसपी ने मारपीट के आरोपी ट्रैफिक सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन