{"_id":"69a978d187176745f704459d","slug":"chitrakoot-teenager-drowned-while-bathing-in-the-yamuna-river-body-found-25-hours-later-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: यमुना नदी में नहाते समय डूबा किशोर, 25 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: यमुना नदी में नहाते समय डूबा किशोर, 25 घंटे बाद मिला शव
Thu, 05 Mar 2026 06:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 05 Mar 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कौशांबी जिले क्षेत्र में यमुना नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 25 घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया। नहाने गए तीनों किशोर आपस में रिश्तेदार हैं। छीबो गांव निवासी शिवांश उर्फ शुभ मिश्रा (16) बुधवार को होली पर रंग खेलने के बाद दोस्त राजापुर के तीर मऊ निवासी सचिन त्रिपाठी व बरगढ़ के गोइया कला निवासी अमन पांडेय के साथ यमुना नदी में कौशांबी जिले की ओर बने घाट पर नहाने गया था। वहां गहरे में पानी में जाने से डूब गया। दोनों दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा सके।
विज्ञापन
दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मऊ व कौशांबी पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना पर एसडीआरएफ टीम भी पहुंची और खोजबीन शुरु की। बृहस्पतिवार को करीब तीन बजे शव नदी में कुछ दूर पर मिला। शव मिलते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। तीनों मऊ में रहकर पढ़ाई करते थे।
विज्ञापन
शुभ के पिता पुनीत मिश्रा की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी मां ज्योत्सना अपनी दो बेटियों के साथ अपने मायके गोबरिया में रहती हैं। घटना की जानकारी होने पर महिला ग्राम प्रधान व विधायक प्रतिनिधि विकास चंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि नहाते समय किशोर की डूब कर मौत हो गई है।
विज्ञापन