फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot-Sawan-Second-Monday-Mattagajendranath-Temple-Devotees

Chitrakoot: सावन के दूसरे सोमवार मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में दिखी आस्था, कामदगिरि परिक्रमा को उमड़े श्रद्धालु

Mon, 10 Aug 2026 11:44 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 10 Aug 2026 11:44 AM IST
सार

Chitrakoot News: सावन के दूसरे सोमवार को रामघाट स्थित मत्तगजेन्द्रनाथ स्वामी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Chitrakoot-Sawan-Second-Monday-Mattagajendranath-Temple-Devotees
श्रद्धालुओं ने दर्शन और जलाभिषेक किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को धर्मनगरी चित्रकूट के रामघाट स्थित प्रसिद्ध मत्तगजेन्द्रनाथ स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पंक्तियों में खड़े नजर आए। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

Chitrakoot-Sawan-Second-Monday-Mattagajendranath-Temple-Devotees
श्रद्धालुओं ने दर्शन और जलाभिषेक किया - फोटो : amar ujala

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम

सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। मंदिर परिसर और रामघाट क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात व भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो, इसके लिए पुरुषों और महिलाओं की जलाभिषेक के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chitrakoot-Sawan-Second-Monday-Mattagajendranath-Temple-Devotees
श्रद्धालुओं ने दर्शन और जलाभिषेक किया - फोटो : amar ujala

जलाभिषेक के बाद लगाई कामदगिरि परिक्रमा

मत्तगजेन्द्रनाथ स्वामी के दर्शन और जलाभिषेक करने के बाद अधिकांश श्रद्धालुओं ने मनोकामना पूर्ति के लिए कामदगिरि पर्वत की पवित्र परिक्रमा भी लगाई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव का पूजन करने और कामदगिरि की परिक्रमा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

भक्तिमय माहौल में लीन दिखे श्रद्धालु

सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर और रामघाट 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल, दूध, बेलपत्र व भांग चढ़ाकर भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed