{"_id":"5d0a74368ebc3e07be2d9187","slug":"chitrakoot-rpf-jawan-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट हत्याकांडः पुलिस को चकमा दे गईं आरपीएफ जवान की सालियां, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट हत्याकांडः पुलिस को चकमा दे गईं आरपीएफ जवान की सालियां, ये है पूरा मामला
Thu, 20 Jun 2019 09:20 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में आरपीएफ जवान की हत्या के मामले में उनकी पत्नी व सास को जेल भेजने के बाद पुलिस टीम अन्य नामजद दो सालियों की गिरफ्तारी के लिए पूरा जोर लगा रही है। बुधवार तड़के प्रयागराज से चित्रकूट आने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इनका पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। दोनों पुलिस को चकमा देने में सफल रहीं।
गौरतलब है कि शहर के शंकर गंज में दस जून को ससुराल आए सतना मप्र के चौरहा निवासी आरपीएफ जवान बृजकिशोर द्विवेदी की हत्या हुई थी। उनका शव ससुराल के घर के बाहर पड़ा मिला। जिस पर कोतवाली में मृतक की पत्नी स्मृति द्विवेदी, मां मीरा तिवारी व दो बहनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज थी। पहले पुलिस ने स्मृति को जेल भेज दिया था जबकि अन्य नामजद घर से गायब हो गई थी।
18 जून मंगलवार की सुबह कोतवाल अनिल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर स्मृति की मां मीरा तिवारी पत्नी अवधनारायण तिवारी को शहर के बस स्टैंड से पकड़कर जेल भेज दिया है। बुधवार को मृत जवान की नामजद दोनों सालियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर की सूचना पर जांच टीम ने प्रयागराज से चित्रकूट के मार्ग पर इनकी तलाश शुरू की। सूचना मिली कि दोनों एक बस से चित्रकूट आ रहीं हैं मऊ से लेकर कर्वी तक पुलिस टीम ने हर बस में खोजबीन की लेकिन दोनों नहीं मिलीं। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को मृत जवान के ससुर व हत्यारोपी जवान की पत्नी स्मृति के पिता अवधनारायण तिवारी एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने दावा किया कि यह हत्या नहीं दुर्घटना है। आरोप लगाया कि मृत जवान (दामाद) से पुत्री स्मृति का विवाद नहीं था। पुत्री के ससुरालीजन साजिश कर उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। दामाद को शराब पीने की आदत थी। उनके पिता जयगोविंद व बडे भाई शराब पीने से मर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की रात ही उनके घर के पास एक स्थान पर पार्टी चल रही थी। उनमें से किसी ने भी इस घटना को नहीं देखा है।