{"_id":"60c8bf31f667f06e0164907f","slug":"chitrakoot-report-of-dowry-murder-on-six-including-police-constable-wife-s-suicide-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: सिपाही समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पत्नी के खुदकुशी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: सिपाही समेत छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पत्नी के खुदकुशी का मामला
Tue, 15 Jun 2021 08:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 15 Jun 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट सदर कोतवाली में तैनात सिपाही की पत्नी के खुदकुशी के मामले में मायका पक्ष ने सिपाही समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार को परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले गये।
बलिया जिले के सिसोटार सिकंदरपुर निवासी अंकित यादव पुत्र पारसनाथ ने बताया कि उसकी बहन अंजू (34) का विवाह मार्च 2020 में मिर्जापुर जिले के चुनार निवासी सिपाही शैलेंद्र यादव से हुआ था। सिपाही की पोस्टिंग चित्रकूट सदर कोतवाली में होने से वह पत्नी अंजू के साथ शहर के द्वारिका पुरी मोहल्ले में किराये के घर में रहता था।
आरोप लगाया कि बहन का पति सिपाही अक्सर दहेज की खातिर उसके साथ मारपीट करता था और शक करता था। कई बार अंजू ने मायके में जानकारी भी दी थी। आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह घर में अंजू को मारपीट कर हत्या कर फांसी का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसकी विवेचना सीओ सिटी कर रहे हैं। उधर, मंगलवार को दो डाक्टरों के पैनल ने मृतका का पोस्टमार्टम किया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव ले गये हैं। इस घटना के बाद मृतका के पति सिपाही शैलेंद्र व उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिजनों ने बताया कि हत्या व परेशान करने के आरोप मनगढंत हैं। बेवजह उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है।
फोटो नंबर- 13