{"_id":"661d20e8cd2fab0b8706650d","slug":"chitrakoot-rambhadracharya-casts-his-vote-for-satna-parliamentary-seat-through-ballot-paper-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से डाला वोट, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से घर जाकर कराया जा रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से डाला वोट, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से घर जाकर कराया जा रहा मतदान
Mon, 15 Apr 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Apr 2024 06:16 PM IST
सार
सतना संसदीय सीट के लिए तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से वोट डाला। 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं से घर बैठे बैलेट पेपर पर वोट डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य ने बैलेट पेपर से डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले की सीमा से सटी सतना संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए दिव्यांगों और 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से बैलेट पेपर से घर-घर जाकर मतदान कराया जा रहा है। सोमवार को धर्मनगरी के तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी वोट डाला। उन्होंने लोगों से कहा कि मतदान जरूर करेंगे।
चुनाव आयोग ने निर्देश हैं कि 85 वर्ष से ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे बैलेट पेपर पर वोट डलवाए जाएं। इस पर पोलिंग पार्टियां घर-घर संपर्क कर ऐसे मतदाताओं को वोट डलवा रही हैं। सोमवार को सतना संसदीय सीट के चित्रकूट विधानसभा के बूथ संख्या-78 के मतदाता रामभद्राचार्य महाराज ने भी बैलेट पेपर से मतदान किया। साथ ही बेलहटा गांव के बूथ संख्या-270 की मतदाता मालती वर्मा (90) ने भी वोट डाला।