फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Rail Incident that does not happen if complaint heard

चित्रकूट रेल हादसाः यात्रियों की शिकायत सुन लेते तो शायद न होता हादसा

Sat, 25 Nov 2017 03:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Nov 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot Rail Incident that does not happen if complaint heard
हादसे के बाद की तस्वीर
वास्कोडिगामा- पटना एक्सप्रेस के यात्रियों को सतना पहुंचने से पहले ही गोली में गड़बड़ी होने का आभास हुआ। उन्होंने गार्ड से शिकायत की। गार्ड व चालक का भी दावा है कि उन्होंने यात्रियों की शिकायत से सतना स्टेशन पर रेल अफसरों को अवगत करा दिया था।
विज्ञापन



इसके बाद भी ट्रेन को वहां से रवाना कर दिया गया, जिसका नतीजा था कि मानिकपुर पहुंचते ही हादसा हो गया। इस मामले में भी डीआरएम ने जांच कराने की बात कही है। 
विज्ञापन




मानिकपुर में हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने बताया कि सतना पहुंचने से पहले ही अतिरिक्त कोच में कुछ खटपट की आवाज आई थी। इससे वे भयभीत हो गए थे। ट्रेन के सतना स्टेशन पर रुकते ही कुछ यात्री गार्ड के पास पहुंचे और बोगी से आ रही आवाज के बारे में बताया। इसके बाद भी बोगी की जांच नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मानिकपुर स्टेशन पर हादसे के बाद चालक सलकन सिंह व आर के मिश्रा ने दावा किया कि यात्रियों की शिकायत पर सतना स्टेशन के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। ट्रेन को बीच में रोकना मुनासिब नहीं था।




चालक ने बताया कि ट्रेन में दो अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए गये थे। उन्हीं में से एक में  खराबी की शिकायत की गई थी। डीआरएम एसके पंकज ने बताया कि इस मामले की भी जांच के लिए जबलपुर रेलवे के अधिकारियों को कहा गया है।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed