Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: panel of three doctors conducted the post-mortem of Sandeep Srivastava, accused in treasury scam

Chitrakoot: तीन चिकित्सकों के पैनल ने किया कोषागार घोटाले के आरोपी संदीप श्रीवास्तव का पोस्टमार्टम

Mon, 20 Oct 2025 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Oct 2025 11:55 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: panel of three doctors conducted the post-mortem of Sandeep Srivastava, accused in treasury scam
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोषागार घोटाले के आरोपी संदीप कुमार श्रीवास्तव का शव रविवार देर शाम चित्रकूट लाया गया। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे जिला चिकित्सालय में तीन चिकित्सकों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। इस दौरान परिजनों के साथ क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान संदीप कुमार श्रीवास्तव की मौत हो गई थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सोमवार सुबह ही पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय चिकित्सक टीम का गठन किया। टीम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कन्हैया लाल ने की, जबकि सदस्य के रूप में डॉ. सुजीत (चिकित्सक विशेषज्ञ) और डॉ. मृदुल कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन


घोटाले का आरोपी था संदीप श्रीवास्तव
संदीप कुमार श्रीवास्तव कोषागार घोटाले में आरोपी बनाया गया था। जांच के दौरान उस पर सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितता के आरोप लगे थे। घोटाले की जांच एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में गठित टीम कर रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से संदीप श्रीवास्तव मानसिक तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed