{"_id":"69afc7cf760bd76c3c001486","slug":"chitrakoot-mock-drill-on-laxman-hill-trolleys-suspended-in-air-sdrf-demonstrated-its-rescue-prowess-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: लक्ष्मण पहाड़ी पर मॉकड्रिल, हवा में लटकी ट्रॉलियां और गूंजी चीखें; SDRF ने दिखाया रेस्क्यू का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: लक्ष्मण पहाड़ी पर मॉकड्रिल, हवा में लटकी ट्रॉलियां और गूंजी चीखें; SDRF ने दिखाया रेस्क्यू का दम
Tue, 10 Mar 2026 12:57 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:57 PM IST
सार
Chitrakoot News: चित्रकूट के लक्ष्मण पहाड़ी रोपवे पर मंगलवार को आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास किया गया, जिसमें एसडीआरएफ ने हवा में फंसी ट्रॉलियों से यात्रियों का सफल रेस्क्यू कर अपनी तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
लक्ष्मण पहाड़ी रोपवे पर मॉक ड्रिल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट में नामचीन लक्ष्मण पहाड़ी पर पर्यटक झूला रोपवे से आ-जा रहे थे। अचानक रोपवे में आई तकनीकी खामी से बीच रास्ते में ट्राॅलियां हवा में लटक गई। खुद को हवा में लटकते देख ट्रॉलियों में बैठे पर्यटकों में चीख पुकार मच गई। यह मंजर देख वहां के आसपास मौजूद लोग भी सकते में आ गए। मालूमात करने पर पता चला कि लक्ष्मण झूला रोपवे का आपदा बचाव का पूर्वाभ्यास था।
विज्ञापन
रोपवे में तकनीकी खराबी और हवा में रुकी ट्रॉलियों के लटकने का परिदृश्य बनाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना पर एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और टीम ने आधुनिक उपकरणों और रस्सियों की सहायता से हवा में लटकी ट्रॉलियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद में रोपवे में फंसे हुए यात्रियों को सकुशल नीचे उतारा गया।
विज्ञापन