फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Mandakini River rages overnight rain leaves Ramghat submerged Kamtanath route is completely blocked

चित्रकूट: मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप, रातभर की बारिश से रामघाट एक मंजिल तक डूबा, कामतानाथ मार्ग पूरी तरह ठप

Tue, 01 Sep 2026 09:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 01 Sep 2026 09:18 AM IST
सार

Chitrakoot News: मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। मंगलवार सुबह रामघाट की दुकानें और मकान एक मंजिल तक पानी में डूब गए, जिससे कामतानाथ जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot Mandakini River rages overnight rain leaves Ramghat submerged Kamtanath route is completely blocked
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश और ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश का असर अब जनपद चित्रकूट में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह उफनती मंदाकिनी नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे प्रसिद्ध रामघाट और आसपास के इलाके जलमग्न हो गए हैं। पानी बढ़ने के कारण रामघाट से कामतानाथ की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

स्थिति यह थी कि सोमवार शाम को मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन रातभर हुई लगातार बारिश ने एक बार फिर भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। मंगलवार भोर चार बजे नदी का जलस्तर 126.400 मीटर दर्ज किया गया था, जो खतरे के निशान से नीचे था। महज 15 मिनट के भीतर जलस्तर ने तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान को पार कर लिया।

विज्ञापन

 

  • सुबह चार बजे: 126.400 मीटर।
  • सुबह आठ बजे: बढ़कर 129.00 मीटर हुआ।
  • सुबह नौ बजे:जलस्तर सीधे 129.750 मीटर तक पहुंच गया।





प्रशासन के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ने के कारण रामघाट पर स्थित कई दुकानें और मकान एक मंजिल तक पूरी तरह डूब चुके हैं। पानी के तेज बहाव और जलभराव को देखते हुए एहतियातन यातायात और परिक्रमा मार्ग को रोक दिया गया है। अचानक बढ़े जलस्तर ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed