{"_id":"6aba94cda533375d1d04330e","slug":"chitrakoot-high-tension-wire-snaps-and-falls-two-houses-burnt-19-people-scorched-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, चिंगारी से दो कच्चे मकानों में लगी आग, 19 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, चिंगारी से दो कच्चे मकानों में लगी आग, 19 झुलसे
Mon, 28 Sep 2026 09:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:57 PM IST
सार
Chitrakoot News: 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार मकानों पर गिरा। 19 लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ी थाना क्षेत्र के जमहिल गांव के मजरा नारायणपुर में सोमवार देर शाम 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर मकानों पर गिर गया। चिंगारी से दो कच्चे मकानों में आग लग गई। वहीं करंट की चपेट में आकर 19 लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
राजापुर से प्रसिद्धपुर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन नारायणपुर मजरे में लोगों के मकानों के ऊपर से गुजरी है। देर शाम मनीष के घर के पास तार टूट कर गिरा, जिससे शिवदयाल वर्मा और चौसठिया वर्मा के कच्चे मकानों में आग लग गई। आग तेजी से फैली, गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना पर थाना पुलिस और अग्निशमन टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। विद्युत विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई।
तार गिरने से अफरातफरी में भागते समय 19 लोग करंट की चपेट में आ गए। झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। एसडीओ विद्युत राजापुर शिव कुमार ने बताया कि फॉल्ट के कारण तार टूटा है। लाइनमैन मौके पर गए थे, ग्रामीणों ने तार जोड़ने नहीं दिया। मंगलवार को पुलिस बल के साथ लाइन दुरुस्त कराई जाएगी और खराब तार बदले जाएंगे।

करंट से यह झुलसे
झुलसने वालों में मीरा (45), प्रतिभा (16), बदमिया (45), निर्मला (40), रिंकी (15), राजरानी (40), मिथिला (35), शिवदयाल (32), कुसुमा (30), खूली (60), मंजू (29), मनीष (30), वंश (5), करन (6), जितेंद्र (17), रचना (8), राजू (7) और चौसठिया (45) आदि शामिल हैं।