फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot gaurav diwas, 5.50 lakh lamps will be burnt, Mandakini will be renovated, Shivraj Singh Chouhan laid the foundation stone for development works

चित्रकुट गौरव दिवस: 111 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास, जलेंगे 5.50 लाख दीप, मंदाकिनी का होगा जीर्णोधार

Sun, 10 Apr 2022 05:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकुट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकुट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 10 Apr 2022 05:20 PM IST
सार

भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में पहली बार श्रीराम के जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। साथ ही, चित्रकुट गौरव दिवस भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
Chitrakoot gaurav diwas, 5.50 lakh lamps will be burnt, Mandakini will be renovated, Shivraj Singh Chouhan laid the foundation stone for development works
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरोग्यधाम हेलीपैड मे आगमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान कामदनाथ के दर्शन करने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इन कार्यक्रमों में रामनवमी पर तीर्थक्षेत्र में साढे पांच लाख दिए जलाए जाने के कार्यक्रम का शुभारंभ और नये थाना व चौकी भवन का शुभारंभ कार्य शामिल था। बता दें कि जिले की सीमा से सटे तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट मप्र के नयागांव थाने का नामकरण अब चित्रकूट थाना किया गया है। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट क्षेत्र के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन


विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कामदगिरि प्राचीन मुखारविंद में दीप प्रज्जवलन कर श्री रामनवमी महापर्व कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं, लगातार मंदाकिनी नदी के जीर्णोधार के लिए चलाई जा रही खबरों का हुआ बड़ा असर भी देखने को मिला। जब शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट गौरव दिवस कार्यक्रम के मंच से बड़ी घोषणा की।

विज्ञापन

Chitrakoot gaurav diwas, 5.50 lakh lamps will be burnt, Mandakini will be renovated, Shivraj Singh Chouhan laid the foundation stone for development works
कामदगिरि प्राचीन मुखारविंद में दीप प्रज्जवलन किया - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि मंदाकिनी नदी को हम नर्मदा नदी से जोड़ेंगे। साथ ही, मझगंवा के पास करोड़ों रुपये की लागत से बड़ा बांध का निर्माण भी किया जाएगा। हमारे प्रयासों से दोनो बहनों नर्मदा और मंदाकिनी का मिलन होगा।  हमारी सरकार मंदाकिनी नदी (पयस्वनी नदी) के जीर्णोधार के लिए प्रतिबद्ध। मंदाकिनी नदी की साफ सफाई के लिए भारत सरकार की मदद से हमारी सरकार युद्ध स्तर पर कार्य करेगी। इन सामाजिक कार्यों में आम जन और संतो का सहयोग अपेक्षित है। 
111 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट गौरव दिवस पर 111 करोड़ 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने थाना चित्रकूट के एक करोड़ 3 लाख की लागत से नवनिर्मित थाना भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 61 करोड़ 96 लाख 93 हजार लागत के 32 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 50 करोड़ 18 लाख 56 हजार रुपए लागत के 27 निर्माण और विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन किया।

साढ़े 5 लाख दीपकों से जगमग होगा चित्रकूट: 
रामनवमी के दिन चित्रकूट नगर क्षेत्र में शाम को दीप जलाए जाएंगे। यहां के आश्रम, मंदिर प्रांगण, मंदाकिनी तट, कामदगिरी परिक्रमा, शैक्षणिक संस्थानों आदि को साढ़े 5 लाख दीपकों से जगमग किया जाएगा। इसके साथ ही सभी लोग घरों में कम से कम 51-51 दीपक जलाकर प्रकाश पर्व भी मनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed