Chitrakoot: जमीन के विवाद में किसान को गोलियों से भूना, ट्यूबवेल में मिला शव, पांच रिश्तेदारों समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट में किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के चित्रकूट जिले में पुरानी रंजिश में बुधवार की देर शाम ट्यूबवेल पर किसान को गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डाग स्क्वॉड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने पांच रिश्तेदारों समेत सात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम दरसेड़ा निवासी रमाशंकर द्विवेदी ने बताया कि बुधवार शाम करीब छह बजे छोटे भाई गौरीशंकर द्विवेदी (40) के मोबाइल पर किसी ने फोन कर गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल पर बुलाया। भाई बगैर किसी को कुछ बताए ट्यूबवेल की ओर चला गया।
करीब आधा घंटे बाद ट्यूबवेल की ओर से फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी तो उसे फोन किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। तब वह कई ग्रामीणों के साथ दौड़कर ट्यूबवेल की ओर गया। वहां गौरीशंकर लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पहाड़ी थानाध्यक्ष अजीत पांडेय पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र राय, क्षेत्राधिकारी लाइन धर्मराज यादव ने मुआयना किया। पुलिस को घटना स्थल से तीन खोखा व देशी शराब की एक बोतल मिली है। एसपी ने बताया कि दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश हत्या की वजह बताई जा रही है। भाई रमाशंकर की तहरीर के आधार पर गांव के सुरेश द्विवेदी, अशोक मिश्रा, निर्मल मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी व शिवाकांत द्विवेदी समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।