{"_id":"649d9f696b342896760baa85","slug":"chitrakoot-fake-gutkha-factory-caught-operator-manager-arrested-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: नकली गुटखा फैक्टरी पकड़ी, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, बरामद सामग्री की कीमत करीब 85 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: नकली गुटखा फैक्टरी पकड़ी, संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, बरामद सामग्री की कीमत करीब 85 लाख रुपये
Thu, 29 Jun 2023 08:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Jun 2023 08:47 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में पुलिस ने नकली गुटखा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने 85 लाख रुपये की गुटखा सामग्री व मशीन बरामद की है। साथ ही फैक्टरी मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में संचालक व मैनेजर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट में जिला पुलिस टीमों ने पांच स्थानों पर छापेमारी कर लगभग 85 लाख रुपये की गुटखा सामग्री व मशीन बरामद की हैं। मौके से पुलिस ने फैक्टरी मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस कार्रवाई से जिले के अवैध गुटखा कारोबारियों में खलबली मची है। गुरुवार को एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि राजापुर कस्बे में अवैध गुटखे के कारोबार की जानकारी होने पर तीन जगह अवैध गुटखा फैक्टरी संचालित मिलीं।
विज्ञापन
जिसका संचालन स्मारक रोड निवासी जुगराज केसरवानी करता था। भंभेंट गांव के देवकुमार यादव यहां मैनेजर है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया कि एक फैक्टरी निजी मकान व दो फैक्टरी किराए के घर में संचालित थे। फैक्टरी से बरामद समान की कीमत लगभग 85 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनो मकानों को सीज किया है।
विज्ञापन