फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Eight lakh devotees take a dip in Mandakini on Somvati Amavasya

Chitrakoot: सोमवती अमावस्या पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Mon, 17 Jul 2023 11:43 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Jul 2023 11:43 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Eight lakh devotees take a dip in Mandakini on Somvati Amavasya
भक्तों ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में सावन माह की सोमवती अमावस्या पर आठ लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। भगवान मतगणना स्वामी का जलाभिषेक कर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा की। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग घरों की छतों पर खड़े रहे।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन की इस व्यवस्था को सराहा। पूरा मेला क्षेत्र तीर्थ यात्रियों से खचाखच भरा रहा। इसके चलते कई स्थानों पर जाम लग गया। जाम हटाने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मेला क्षेत्र को पूरी तरह से वनवे किया गया है। इसके बावजूद कई जगह जाम लगा। डीएम अभिषेक आनंद और एसपी वृंदा शुक्ला लगातार मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


परिक्रमा मार्ग पर महिला की मौत
सोमवती अमावस्या में परिक्रमा मार्ग पर एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार भीड़ में परिक्रमा लगाते समय अचानक उसे चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर गई। नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला झांसी जिले की निवासी बताई गई है। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया हृदय गति रुकने से मौत की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed