{"_id":"66857452e50bd697b70f67e7","slug":"chitrakoot-dead-body-of-married-woman-found-hanging-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Wed, 03 Jul 2024 09:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Jul 2024 09:29 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उमा साहू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली के लक्ष्मणपुरी मोहाल्ले में विवाहिता फंदे से लटकी मिली। परिजन फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बांदा के बदौसा के तेरा गांव निवासी शिवसखी ने बताया कि लगभग सात साल पूर्व पुत्री उमा साहू (29) का विवाह लक्ष्मणपुरी कर्वी निवासी कुबेर साहू से किया था।
ससुराल वाले उमा को आए दिन मारपीट व परेशान करते थे। कई बार उसने शिकायत भी की। आरोप लगाया कि एक साल पूर्व उसने पत्र लिखकर प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी थी। दोनों परिवार के लोगों ने बातचीत कर मामला सुलझाया था। आरोप लगाया कि मंगलवार को ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर फंदे पर लटका दिया। मृतका के पति कुबेर व ससुर मेवालाल साहू ने आरोपों को गलत बताया।
कहा कि मंगलवार की रात को खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गये। कुबेर छत पर लेटा था। पत्नी एक पुत्र व एक पुत्री के साथ कमरे में लेटी थी। देर रात वह नीचे आया तो कमरे में पत्नी फंदे पर लटकी थी। किसी तरह की प्रताड़ना नहीं की गई है। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।