फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Bargarh police station chief suspended for negligence in the case of gang Misdeeds of a nurse

Chitrakoot: ड्यूटी के लिए निकली नर्स से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही पर बरगढ़ थाना अध्यक्ष निलंबित

Mon, 28 Oct 2024 11:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 11:39 AM IST
सार

Chitrakoot News: दो दिन पहले चार युवकों ने घर से अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसके हाथ बांधकर प्रयागराज-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। मामले में बरगढ़ थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: Bargarh police station chief suspended for negligence in the case of gang Misdeeds of a nurse
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नर्स से दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर बरगढ़ थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि घटना की सूचना मिलने एक घंटे बाद पुलिस माैके पर पहुंची। जबकि मामला थाने से मात्र पांच साै मीटर की दूरी का है। ड्यूटी पर अस्पताल जा रही नर्स से शनिवार को चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन




इन लोगों ने बरगढ़ थाने से पांच साै मीटर दूर रेलवे अंडरपास में नर्स को सरेराह मारपीट रक अगवा कर लिया था। दुष्कर्म के बाद उसके हाथ बांधकर उसे रेलवे लाइन पर छोड़ दिया था। जहां उसे छोड़ा गया वह स्थान भी थाने से सिर्फ एक किलोमीटर दूर था। फिर भी यहां तक पुलिस टीम को पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इसे पुलिस अधिकारियों ने पुलिसिंग में गंभीर चूक माना और बरगढ़ थाना प्रभारी को सोमवार सुबह निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


 

आरोपी युवक बाइक पर सवार था जबकि नर्स अपनी साइकिल से अस्पताल जा रही थी। आरोप है कि इसने तीन अन्य साथियों के आने पर नर्स का हाथ बांधकर रेलवे ट्रैक की ओर ले गये। नर्स का ही एक कपड़ा उतारकर उसके मुंंह में ठूंसने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया फिर मरने के लिए ट्रैक पर फेंक दिया। रविवार को आईजी जोन प्रयागराज प्रेम गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सुबह पहली जांच रिपोर्ट आने के बाद एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी राकेश मौर्य को निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर पंकज तिवारी को थाने की कमान दी गई है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच के बाद कार्रवाई
शुरुआती जांच में प्रभारी निरीक्षक की लापरवाही सामने आई है। थाना प्रभारी सुरक्षा को लेकर नियमित पेट्रोलिंग व गांववासियों के साथ समन्वय स्थापित करने में विफल रहे। इसके अलावा ऑपरेशन दृष्टि के तहत आमजन को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रोत्साहित करने में भी वह नाकाम साबित हुए। कई अन्य स्थानों पर लगे कैमरे निरीक्षण में खराब पाए गए, जबकि उन्होंने इनके क्रियाशील होने की रिपोर्ट दी थी। - अरुण कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed