{"_id":"66d46737b24d094c7f02070d","slug":"chitrakoot-auto-overturned-after-colliding-with-tractor-woman-died-five-people-injured-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा ऑटो, महिला की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा ऑटो, महिला की मौत, पांच लोग घायल
Sun, 01 Sep 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 01 Sep 2024 06:40 PM IST
सार
Chitrakoot News: एमपी की सीमा में नया गांव के रजौला मोड़ पर सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में अमावस्या मेला आए श्रद्धालुओं से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की दोपहर को ऑटो प्रमोदवन से गुप्त गोदावरी तीर्थ स्थान की ओर जा रहा था। चित्रकूट-सतना रोड पर एमपी की सीमा में नया गांव रजौला मोड़ के पास सामने से श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर आ रहा था।
विज्ञापन
दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठीं मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी शांति देवी (45) की मौत हो गई, जबकि ललितपुर जिले के राकेश कुमार, दिनेश कुमार, रानीदेवी, बिट्टी राजरानी व रामअवतार, घायल हो गए। पुलिस नेजानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।
विज्ञापन