फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot Accident: Two youth died due to car collision

Chitrakoot Accident: कार की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 26 Nov 2022 10:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Nov 2022 10:33 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot Accident: Two youth died due to car collision
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों मौत हो गई। दोनों रिश्तेदार आपस में रिश्तेदार थे। साथ में ही बिजली की फिटिंग का काम करते थे। दोनों आपस में रिश्तेदार थे। रैपुरा कस्बे के रिश्ते के मनोज पटेल (30) व यदुनाथ पटेल (28) शुक्रवार की देर रात मुख्यालय की एक बिल्डिंग में बिजली फिटिंग कर बाइक से वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन


हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर गांव के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार छिटककर दूर सड़क पर जा गिरे। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट पहने था, लेकिन टक्कर लगने के बाद हेलमेट भी छिटक गया। इससे सिर पर भी गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


मौके पर मनोज पटेल की मौत हो गई, जबकि लहूलुहान यदुनाथ को सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतक के जेब से मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सदर विधायक अनिल प्रधान ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव एंबुलेंस से गांव ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed