फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: 10 years imprisonment and fine imposed on the accused for Misdeeds with 90-year-old woman

Chitrakoot: 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का कारावास, अर्थदंड भी लगाया

Thu, 11 Sep 2025 09:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: 10 years imprisonment and fine imposed on the accused for Misdeeds with 90-year-old woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बगीचे की रखवाली के लिए झोपड़ी में सोई 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोषी को त्वरित न्यायालय ने 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक ग्रामीण ने तीन जुलाई 2021 को पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 90 वर्षीय मां अपने बगीचे की रखवाली के लिए एक झोपड़ी में सो रही थी।

विज्ञापन


इस दौरान रात्रि में वहां पहुंचे पटिया जप्ती गांव के निवासी छंगू उर्फ मंगल ने उनकी मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। घटना के कुछ दिनों बाद पीड़िता बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई थी। बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को त्वरित न्यायालय की न्यायाधीश अपर जिला जज नीलू मैनवाल ने इस मामले में निर्णय सुनाया। जिसमें दोष सिद्ध होने पर दोषी छंगू उर्फ मंगल को 10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed