फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitra Cricket Academy, IIT Campus, Bharat, Olympic, and Graduate Club Emerge Victorious

Kanpur News: चित्रा क्रिकेट एकेडमी, कैंपस आईआईटी, भारत, ओलंपिक और ग्रेजुएट क्लब जीते

Sat, 28 Mar 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Chitra Cricket Academy, IIT Campus, Bharat, Olympic, and Graduate Club Emerge Victorious
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को भारत क्लब ने नेशनल यूथ को 51 रन से और चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने तिलक सोसायटी को दो विकेट से हराया। तीसरे मैच में कैंपस आईआईटी ने स्काई क्लब को 46 रन से और चौथे मैच में ओलंपिक क्लब ने इलेवन स्टार को 77 रन से पराजित किया। पांचवें मैच में ग्रेजुएट क्लब ने सोनेट क्लब को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


कानपुर साउथ मैदान पर हुए पहले मैच में भारत क्लब ने 32 ओवर में चार विकेट पर 228 रन बनाए। टीम से रोहित ने 113 रन की शतकीय पारी खेली और सागर सिंह ने 55 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज ने दो, धनेश ने एक विकेट लिया। वहीं नेशनल यूथ की पूरी टीम 31.3 ओवर में 177 रन पर सिमट गई। टीम से आदित्य ने 49 रन बनाए तो गेंदबाजी में त्रिभुवन दीक्षित ने तीन, युवराज व मनु सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन


राम लखन भट्ट मैदान पर हुए दूसरे मैच में तिलक सोसायटी ने 30.4 ओवर में 146 रन बनाए। टीम से अंजुल मिश्र ने 57 रन बनाए तो गेंदबाजी में अभिषेक पटेल और आरके आनंद ने चार-चार विकेट झटके। वहीं चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने 34.1 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीता। टीम से समद ने 35, अमित ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में गौरव और आकाश ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी जिमखाना मैदान पर हुए तीसरे मैच में कैंपस आईआईटी ने 26.5 ओवर में 138 रन बनाए। टीम से अर्नव कुलकर्णी ने 50, अंश गुप्ता ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में ईशू ने तीन व अमृत ने दो विकेट लिए। वहीं स्काई क्लब की पूरी टीम 27 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम से अमृत ने सर्वाधिक 19 रन बनाए तो गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन विकेट लिए।

सप्रू मैदान पर हुए चौथे मैच में ओलंपिक क्लब ने 21 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाए। टीम से शिवांश ने 37 रन बनाए तो गेंदबाजी में देवांश ने तीन, अब्बास अली ने दो विकेट लिए। वहीं इलेवन स्टार की पूरी टीम 21 ओवर में 88 रन ही बना सकी। टीम से साहिल पाल ने सर्वाधिक 30 रन बनाए तो गेंदबाजी में श्लोक और अनिकेत ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।


एवरेस्ट मैदान पर हुए पांचवें मैच में सोनेट क्लब ने 22 ओवर में 163 रन बनाए। टीम से अव्यक्त ने 48 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिवम ने तीन और आदर्श ने दो विकेट लिए। वहीं ग्रेजुएट क्लब ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर मैच जीता। टीम से हेमंत ने 53 और देवाशीष ने 64 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अंजनी पाल व अंश राय ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed