फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitra and Friends Union emerged as the winners.

Kanpur News: चित्रा और फ्रेंड्स यूनियन बने विजेता

Sat, 17 Jan 2026 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chitra and Friends Union emerged as the winners.
मंधना स्थित चित्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टू - फोटो : संगठन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में शुक्रवार को पहले मैच में चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने गांधीग्राम को 212 रन से पराजित किया। दूसरे मैच में फ्रेंड्स यूनियन ने प्रिंस क्लब को 153 रन से हराया।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ ए मैदान पर खेले गए मुकाबले में चित्रा क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 40 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यशराज सिंह ने 55, आर्यन यादव ने 34 रन बनाए। अखंड प्रताप ने चार और समर पटेल ने एक विकेट झटका। गांधीग्राम की पूरी टीम 33.4 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। आदित्य कुमार ने 28, अमरेंद्र राना ने 21 रन की पारी खे। अभिषेक पटेल ने तीन, अमित कुमार व अशोक सविता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन

सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में फ्रेंड्स यूनियन ने 33 ओवर में सात विकेट पर 208 रन बनाए। सोनू यादव ने 73, आदर्श गुप्ता ने 43 रन बनाए। आर्यन प्रजापति ने तीन व रिषभ ने दो विकेट चटकाए। प्रिंस क्लब की पूरी टीम 17.4 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सर्वाधिक 25 रन सत्यम सिंह ने बनाए। ओम शर्मा व अनुभव ने तीन-तीन व अविनाश ने दो विकेट अपने नाम किए। यह जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed