फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children's talents will flourish through Eco Club

Kanpur News: ईको क्लब के माध्यम से बच्चों की निखरेंगी प्रतिभाएं

Wed, 01 Oct 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children's talents will flourish through Eco Club
इटावा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो रही है। इस पहल में प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब का गठन किया जाएगा। इस क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, टीम वर्क और रचनात्मकता के साथ विषयगत ज्ञान भी मिलेगा। जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आएगा।
विज्ञापन

जिले के 1484 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत करीब 95 हजार बच्चों के लिए एक क्लब गठन की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। ईको क्लब के विद्यार्थियों को पौधे लगाने, स्वच्छता अभियान, बागवानी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रेरित किया जाएगा। ईको क्लब गठन के निर्देश सभी विद्यालयों को दिए गए है। प्रत्येक क्लब में जिम्मेदारी संभालने वाले बच्चों के नाम फ्लैक्स बाेर्ड पर दर्ज किए जाएंगे। स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छ वातावरण बनाने पर जोर रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के लिए छात्रों से रैली भी निकलवाई जाएगी। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ईको क्लब गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को दो हजार रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को तीन हजार रुपये की धनराशि भेजी जा रही है। सभी प्रधानाध्यापकों से क्लब बना स्वीकृत धनराशि का उपयोग करने व प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया है। इन क्लबों के माध्यम से बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही उनमें टीम भावना, नेतृत्व कौशल और सामाजिक जिम्मेदारी की समझा भी विकसित होगी।
विज्ञापन

-----------------
ईको क्लब की मुख्य गतिविधियां
पौधरोपण: विद्यालय परिसर और आसपास हरियाली बढ़ाना।

स्वच्छता अभियान: साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाना।

बागवानी: फूल-पौधों की देखभाल और रोपण।

जागरूकता रैली: पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रसार।

फ्लैक्स बोर्ड: जिम्मेदार छात्रों के नाम प्रदर्शित करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed