फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children's individual sports skills tested in trials for training at The Sports Hub

Kanpur News: द स्पोर्ट्स हब में प्रशिक्षण के लिए हुए ट्रायल में परखा बच्चों का व्यक्तिगत खेल कौशल

Mon, 08 Sep 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Children's individual sports skills tested in trials for training at The Sports Hub
कानपुर। नगर निगम के तत्वावधान में खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में ईडब्ल्यूएस वर्ग के बच्चों को दस खेलों का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए रविवार को दूसरे दिन ट्रायल में बच्चों का व्यक्तिगत खेल कौशल परीक्षण हुआ। खेलों में बच्चों की व्यक्तिगत दक्षता परखी गई। छठवें बैच के लिए नगर निगम को कुल 492 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 477 बच्चों को ट्रायल के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


पहले दिन 377 बच्चों का शारीरिक योग्यता परीक्षण हुआ था जबकि रविवार को स्किल टेस्ट के साथ ही अनुपस्थित रहे बच्चों को भी मौका दिया गया। अंतिम चयन दोनों चरणों के अंकों और परिवार की आय को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। चयनित बच्चों को 10 सितंबर से शुरू होने वाले बैच में आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed