फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children park built in Kanpur jail, administration will also make arrangements for education

Kanpur: जेल में बना चिल्ड्रेन पार्क...खेलेंगे बंदियों के बच्चे, जेल प्रशासन पढ़ाई का भी इंतजाम करेगा

Sat, 21 Oct 2023 06:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 06:27 PM IST
सार

Kanpur News: जेल बंदी ने बताया कि जो बंदी पढ़ाई करना चाहेंगे, उनकी पढ़ाई का इंतजाम जेल प्रशासन करेगा । इस दौरान दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने बंदियों को दुर्गा सप्तशती और हनुमान चालीसा बांटी।

विज्ञापन
Children park built in Kanpur jail, administration will also make arrangements for education
जेल में बना चिल्ड्रेन पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जेल में भगवान गणेश लक्ष्मी और कुबेर के बैठने के लिए आसन और ऊनी मोजे भी बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने दी। वह शुक्रवार को जेल परिसर में बने चिल्ड्रेन पार्क का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने बंदियों को जेल से निकलने के बाद अपराध न करने की शपथ दिलाई।

विज्ञापन

बताया कि नई जेल बनाने में आई बाधा दूर हो चुकी है। प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं, जहां जेल नहीं है। पड़ोसी जिलों की जेल में बंदियों की संख्या बढ़ गई है। इन जिलों में भी जेल का निर्माण कराया जाएगा। जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि इस समय मां के साथ 13 बच्चे जेल में हैं। इनमें से तीन बच्चे एक से तीन साल के हैं।
विज्ञापन

इनके लिए जेल प्रशासन ने जेल परिसर में पार्क बनाया है। वहीं, तीन बच्चों का दाखिला सरसैया घाट स्थित स्कूल में कराया गया है। जेल बंदी ने बताया कि जो बंदी पढ़ाई करना चाहेंगे उनकी पढ़ाई का इंतजाम जेल प्रशासन करेगा । इस दौरान दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारियों ने बंदियों को दुर्गा सप्तशती और हनुमान चालीसा बांटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे थे मौजूद
यहां स्वयं सेवी संस्था दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन, श्रीकृष्ण फाउंडेशन से सपना गोयल, कुसुम पाठक, प्रभु ज्योति कौर, पवन सोनी के अलावा जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय, जेलर अनिल कुमार पांडेय, राजेश कुमार, डिप्टी जेलर प्रशांत उपाध्याय, सायमा जलीस, मौसमी राय समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed