{"_id":"69efd33be9b3b8c1c8044abc","slug":"children-and-the-elderly-suffered-in-the-traffic-jam-for-two-hours-from-jhankarkati-to-ghantaghar-and-kachari-kanpur-news-c-362-1-ka11002-146529-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झकरकटी से घंटाघर, कचहरी तक दो घंटे जाम में तड़पे बच्चे-बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झकरकटी से घंटाघर, कचहरी तक दो घंटे जाम में तड़पे बच्चे-बुजुर्ग
विज्ञापन
घंटाघर मेंं महाजाम।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर में सोमवार दोपहर झकरकटी बस अड्डे से लेकर कई प्रमुख चौराहे दो घंटे तक जाम की जकड़ में रहे। ध्वस्त यातायात व्यवस्था के बीच हजारों लोग तपती धूप में बेहाल दिखे।
दोपहर करीब 12 बजे बस अड्डे के सामने रोडवेज बसों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की शुरुआत हुई। आधी सड़क घिरने से वाहनों को निकलने में कठिनाई हुई। देखते ही देखते जाम विकराल हो गया और टाटमिल चौराहे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बसें, ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहन जहां के तहां रुक गए। जाम का असर घंटाघर, कचहरी, परेड और ग्रीन पार्क तक फैल गया। जिम्मेदार अफसरों ने जाम खुलवाने के साथ ही मार्ग परिवर्तन किया। हालांकि यह व्यवस्था भी असरदार नजर नहीं आई।
स्कूलों की छुट्टी और होमगार्ड भतीं परीक्षा से बढ़ी मुश्किल
जाम का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और मरीजों पर पड़ा। गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी होने से भीड़ बढ़ गई। होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पाली छूटने और नई पाली के अभ्यर्थियों के आने से भी जाम बढ़ा। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस के प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। कुछ दिन पहले इसी तरह के जाम में फंसने पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विपिन ताडा ने यातायात उपनिरीक्षक समेत तीन दरोगाओं को निलंबित किया था। कार्रवाई के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं दिखा।
विज्ञापन
कोट:::
सोमवार दोपहर जाम नहीं लगा था। सोमवार को परीक्षा छूटने के बाद वाहनों की अधिकता हो गई थी। - डीसीपी ट्रैफिक, रविंद्र कुमार