फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child train derail

जू में पलटी ‘भ्रष्टाचार’ की ट्रेन

Fri, 15 Jan 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Child train derail
चिड़ियाघर में डग्गामारी से चल रही ‘भ्रष्टाचार’ की बाल ट्रेन का इंजन गुरुवार को अचानक पलट गया। हादसे के दौरान बोगियों में बैठी 38 यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि यह हादसा थोड़ी दूर पर बने पुल पर नहीं हुआ, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के वक्त बाल ट्रेन को ड्राइवर का हेल्पर चला रहा था।
विज्ञापन


जू प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बाल ट्रेन दो साल पहले 12.30 करोड़ की लागत से शुरू की गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने इसके रखरखाव पर भी करोड़ों फूंक डाले लेकिन आज ट्रेन नियमित नहीं चल सकी।
विज्ञापन


हेल्पर के हाथ में थी ट्रेन
गुरुवार शाम ड्राइवर इम्तियाज ने बाल ट्रेन हेल्पर ऋषभ खन्ना को थमा दी। एक तो बगैर ब्रेक की ट्रेन ऊपर से अनाड़ी ड्राइवर। थोड़ी ही देर बाद भालू बाड़े के सामने ट्रेन का इंजन पटरी से अनियंत्रित होकर पलट गया। जू  निदेशक दीपक कुमार ने पहुंचकर ट्रेन का हाल देख जांच कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना ब्रेक की थी
बाल ट्रेन के स्टेशन अधीक्षक आदित्य ने बताया कि चार महीने पहले ट्रेन का ब्रेक खराब हो गया था। इसे निर्माण निगम के इंजीनियर भी ठीक नहीं कर पा रहे थे। ड्राइवर इम्तियाज ने बताया कि ब्रेक लगाने के लिए इंजन का स्विच ऑफ करने पर ट्रेन 25 से 30 मीटर की दूरी पर जाकर थम जाती है। इसी तरह से काम चल रहा था।


दो इंजीनियर देखते हैं ट्रेन
करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ट्रेन नियमित रूप से चली नहीं। कई बार ट्रैक धंसने के चलते ट्रेन पलटते-पलटते बची थी। भार कम करने के लिए एक बोगी को भी हटा दिया गया था। ट्रेन की देखरेख के लिए निर्माण निगम ने दो इंजीनियर भी लगाए हैं लेकिन समस्या जस की तस है।

गुजरात से आई थी 
बाल ट्रेन का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया था। यह ट्रेन गुजरात से लाई गई थी। इसे चलाने के लिए 2.8 किमी ट्रैक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed