{"_id":"5d7110318ebc3e01451c08f3","slug":"child-thief-is-beaten-to-deranged","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्चा चोर समझ विक्षिप्त को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्चा चोर समझ विक्षिप्त को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाया
Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बच्चा चोर समझ कर लोगों को पीटने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानपुर के आसपास के जिलों में हर रोज ऐसी एक दो घटनाएं हो रही हैं। जिनमें बच्चा चोर समझकर मानसिक रूप से विक्षिप्त को पीटने की बात सामने आ रही है।
उन्नाव में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मऊ में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त को बच्चा चोर समझ दौड़ा लिया। विक्षिप्त को जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बांगरमऊ के मऊ निवासी अली हुसैन का 6 वर्षीय बेटा चांद गुरुवार सुबह घर के नजदीक खेल रहा था।
पास में ही एक 55 वर्षीय वृद्ध पहुंचा और रुक गया। वृद्ध को देख बच्चा रोने लगा। जिस पर ग्रामीण और परिजन भागकर बच्चे केपास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्ध को बच्चा चोर समझा और उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन
कुछ दूर जाकर उसे पकड़ा और पीट दिया। सूचना परपहुंची पुलिस वृद्ध को साथ लेकर कोतवाली चली गई। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के अनुसार वृद्ध विक्षिप्त है।