फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child thief is beaten to deranged

यूपी: बच्चा चोर समझ विक्षिप्त को पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बचाया 

Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Sep 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Child thief is beaten to deranged
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बच्चा चोर समझ कर लोगों को पीटने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कानपुर के आसपास के जिलों में हर रोज ऐसी एक दो घटनाएं हो रही हैं। जिनमें बच्चा चोर समझकर मानसिक रूप से विक्षिप्त को पीटने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


उन्नाव में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मऊ में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त को बच्चा चोर समझ दौड़ा लिया। विक्षिप्त को जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बांगरमऊ के मऊ निवासी अली हुसैन का 6 वर्षीय बेटा चांद गुरुवार सुबह घर के नजदीक खेल रहा था।
विज्ञापन


पास में ही एक 55 वर्षीय वृद्ध पहुंचा और रुक गया। वृद्ध को देख बच्चा रोने लगा। जिस पर ग्रामीण और परिजन भागकर बच्चे केपास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्ध को बच्चा चोर समझा और उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर जाकर उसे पकड़ा और पीट दिया। सूचना परपहुंची पुलिस वृद्ध को साथ लेकर कोतवाली चली गई। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह के अनुसार वृद्ध विक्षिप्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed