{"_id":"5fa6c3b78ebc3e5be50e93d1","slug":"child-kidnapping-and-murder-case-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बालक के अपहरण व हत्या का मामला, फिरौती को भेजे मैसेज की पुलिस ने कराई कॉपी, स्पेलिंग मिस्टेक से पकड़ा गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक के अपहरण व हत्या का मामला, फिरौती को भेजे मैसेज की पुलिस ने कराई कॉपी, स्पेलिंग मिस्टेक से पकड़ा गया आरोपी
Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौआ में बालक का अपहरण व उसकी हत्या करने के बाद आरोपी ने गांव के ही एक घर से फोन चुराया और उससे दो लाख की फिरौती की मांग करने के लिए बालक रुद्रप्रताप के मामा दिलीप के फोन पर मैसेज किया।
मैसेज में अंग्रेजी में लिखे कई शब्दों की स्पेलिंग गलत थी। शक गहराने के बाद पुलिस ने आरोपी रामप्रताप से बहाने से अंग्रेजी से अलग वाक्य लिखवाए, जिनमें वही शब्द थे जो मैसेज में लिखे गए थे।
शब्दों की स्पेलिंग मिस्टेक समान होने पर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। जिस पर पूरा मामला खुल गया। घटना का खुलासा करने वाली टीम के मुताबिक ननिहाल आया रुद्र घूमने का शौकीन था।
विज्ञापन
वह आरोपी चचेरे मामा रामप्रताप को अच्छी तरह पहचानता था। बाइक से घर आए रामप्रताप ने रुद्र को बाइक से घुमाने का प्रलोभन दिया और कुछ देर बाद गांव के बाहर मिलने को कहा।

इस पर रुद्र गांव के बाहर पहुंच गया। जहां से आरोपी उसे अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। चार नवंबर को भांजे का अपहरण और उसकी हत्या करने के बाद थानगांव निवासी रामप्रताप सबको धोखा देता रहा। उसे तलाश कराने का ढोंग भी करता रहा।
इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
रुद्रप्रताप की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि चपरतला निवासी प्रमोद खेती करता है। रुद्रप्रताप उसका इकलौटा बेटा था, उसकी तीन बहने हैं। बताया कि रुद्र के अपहरण और मौत की घटना से पूरा परिवार टूट गया है। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोपहर में पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर संडीला से चपरतला रवाना हो गए।
पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
एसपी अनुराग वत्स ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की बात कही है। कहा कि आईजी से टीम को पुरस्कृत कराने की संस्तुति की जाएगी।