{"_id":"67a8e524b4193c1b350221ff","slug":"child-falls-into-lift-pit-of-under-construction-mall-dies-etawa-news-c-216-1-etw1002-121369-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निर्माणाधीन मॉल की लिफ्ट पिट में गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निर्माणाधीन मॉल की लिफ्ट पिट में गिरा बच्चा, मौत
विज्ञापन
इटावा। निर्माणाधीन मॉल की लिफ्ट पिट में खेलते-खेलत पांच साल का बच्चा गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिट के आसपास कोई बेरियर नहीं था।
तकिया तिराहे पर एक मॉल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर लगे हुए हैं। रविवार को मजदूर दीन दयाल का बेटा विजय (05) निवासी जिला सतना खेलते-खेलते पहली मंजिल पर बने लिफ्ट पिट में गिर पड़ा। चीख सुनकर दौड़े परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीन दयाल ने बताया कि वह और उनकी पत्नी परिवार के साथ दो माह से मजदूरी कर रहे हैं।
परिवार के साथ यहीं रहते भी हैं। बताया कि घटना के वक्त हम लोग काम कर रहे थे। बच्चा ऊपर पहली मंजिल पर खेलते-खेलते लिफ्ट पिट गिर पड़ा। वहां बेरियर नहीं लगा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।