फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Child falls in the pan of hot vegetable, death in etawah

इटावा: नाना के श्राद्ध में आया दो साल का मासूम गर्म सब्जी की कड़ाही में गिरा, मौत

Wed, 16 Sep 2020 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Sep 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Child falls in the pan of hot vegetable, death in etawah
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले के उदी में माता-पिता के साथ नाना के श्राद्ध में आया दो वर्ष का बालक सब्जी की गर्म कड़ाही में गिर गया। बालक के न मिलने पर खोजबीन की गई तो वह सब्जी की कड़ाही में मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजन आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ चौराहा  के निवासी अजीत सिंह के ससुर का श्राद्ध कार्यक्रम बुधवार को नगला चौहान में था। उसमें शामिल होने के लिए वे, पत्नी विनीता व दो साल का पुत्र आभास के साथ गए हुए थे।
विज्ञापन


श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान वहां बनी सब्जी की कढ़ाई में बालक जा गिरा। कुछ देर तक जब आभास किसी को दिखाई नहीं दिया और ढूंढा गया। इसी दौरान मां विनीता को बच्चा कड़ाई में पड़ा दिखा। इस पर घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में बच्चे को कड़ाही से निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में बालक की मौत हो गई। अजीत के दो बेटे हैं बड़ा चार वर्षीय अंशुल और इस घटना में मृत हुआ आभास। आभास परिवार का चहेता था। मां विनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर हादसे के बाद श्राद्ध का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed