{"_id":"663fa93ce39f2c0197064dd6","slug":"child-dies-due-to-collision-with-van-kanpur-news-c-220-1-akb1007-112392-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वैन की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वैन की टक्कर से बालक की मौत
Sat, 11 May 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 11 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। मकनपुर- रसूलाबाद मार्ग पर कटरा में शनिवार दोपहर को सड़क किनारे खड़े बालक को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हंगामा कर रहे परिजनों को शांत करवाने के बाद पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र रठगांव निवासी निजामुद्दीन की पत्नी सबीना बेगम बच्चों के साथ भाई सलीम निवासी कटरा के यहां आई है। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब उसका बेटा हसनैन अली (10) घर के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी बीच मकनपुर की ओर से आई तेज रफ्तार वैन ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करने के बाद चालक वैन छोड़ कर भाग निकला। हसनैन की मौत पर मां सबीना, बहन शबाबानो, कशिश, मामा सलीम, कलीम, हलीम, मुकीम व शमीम रोने लगे। हादसे से गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियाें ने परिजनों को शांत करवाकर वैन को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।