फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child dies after berry kernels get stuck in throat

Kanpur News: बेर की गुठली गले में फंसने से बच्चे की मौत

Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Child dies after berry kernels get stuck in throat
परी- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। रैपुरा क्षेत्र के उड़की गांव में गले में बेर की गुठली फंसने से नौ महीने के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

उड़की गांव के किसान रूद्रनारायण ने बताया कि सोमवार शाम नौ माह का पुत्र अनुज बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चे बेर खाने लगे। अनुज ने भी बेर उठाकर मुंह में डाल लिया। बेर खाते समय उसे खांसी आने लगी। घर वालों ने उसे देखा। उसके गले में बेर की गुठली फंसी थी। बच्चे को रामनगर सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर गले में फंसी गुठली नहीं निकाल पाए। हालत बिगड़ती देख बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय बच्चे की मौत हो गई।

हौद में डूबने से गई बच्ची की जान
ऊंचाडीह गांव के मजरा मुरकटा मेें घर के बाहर बने हौद में भरे पानी में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
गांव के मनोज के घर के बाहर सीमेंट का हौद बना है। उनकी बेटी परी खेलते-खेलते हौदे के पास पहुंच गई। हौद में गिरने से वह डूब गई। काफी देर के बाद तलाश करने पर बच्ची हौद में अचेत मिली। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

फोटो-13- अनुज- फाइल फोटो

फोटो-13- अनुज- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed