{"_id":"5da7225f8ebc3e93a84477bc","slug":"child-died-in-road-accident-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुको! आगे बच्चा है, ईयरफोन लगाए ट्रैक्टर चालक ने मासूम को रौंद दिया, बच्चे का शव देख रोई हर आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुको! आगे बच्चा है, ईयरफोन लगाए ट्रैक्टर चालक ने मासूम को रौंद दिया, बच्चे का शव देख रोई हर आंख
Wed, 16 Oct 2019 08:52 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के हसवा में ईयरफोन लगाकर ट्रैक्टर भगाना मासूम की जान ले गया। बुधवार की दोपहर मैदान में खेल रहे बच्चे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। बेतरतीब ढंग से ट्रैक्टर चलाते हुए देखकर परिजनों ने चालक को टोका भी था। साथ में खेल रहा दूसरा बच्चा बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। कस्बे के स्वामी चंद्रदास इंटर कालेज के सामने कोड़ा शाह की मजार है। मजार के आसपास कई फकीर परिवार रहते हैं। कस्बे का ही रहने वाला रजनीश ट्रैक्टर से पास के एक खेत में जुताई करने गया था।

कालेज के सामने मैदान में कस्बा निवासी तबरेज का बेटा अली (3) व हाकमीन का बेटा साहिल (5) खेल रहे थे। तभी रजनीश ट्रैक्टर लेकर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की गति तेज होने से अली पहिए के नीचे आ गया।
मौके पर मौजूद अली की बुआ अनीशा का आरोप है कि ट्रैक्टर लेकर आ रहे रजनीश को उसने शोर मचाकर टोका भी कि रुको! ‘आगे बच्चा है’, लेकिन वह कान में ईयरफोन लगा रहा था, उसने नहीं सुना। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

अली की मां आशिया पास के खेत में धान की कटाई कर रही थी। पिता तबरेज कबाड़ के काम में बाहर था। हसवा चौकी इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मासूम के बाबा कल्लू ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि रजनीश हमेशा तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाता था। पिछले साल ट्रैक्टर पलटा दिया था।
मासूम के बाबा कल्लू ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि रजनीश हमेशा तेज रफ्तार में ट्रैक्टर चलाता था। पिछले साल ट्रैक्टर पलटा दिया था।