फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child deaths from flu, many recruitment

बुखार से बच्चे की मौत, कई भर्ती

Fri, 05 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Child deaths from flu, many recruitment
hospital accident - फोटो : amarujala
कानपुर। बुखार से पीड़ित बच्चे ने गुरुवार सुबह हैलट ओपीडी के बाहर दम तोड़ दिया। उधर बाल रोग अस्पताल में डायरिया, वायरल के साथ दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों का भर्ती होना जारी है।  औरैया के अजीतमल थानांतर्गत भौवनी का पुरवा निवासी मनोज दिल्ली में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी और बेटा नमन (एक साल) रहते थे। तीन दिन पहले नमन को बुखार हुआ तो परिजनों ने गांव के झोलाछाप से दवाएं लीं। नमन की हालत बिगड़ने लगी तो बुधवार रात झोलाछाप डॉक्टर ने उसे बड़े डॉक्टर को दिखाने को कहा। परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। उधर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉ. एके आर्या ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 70 फीसदी से ज्यादा बच्चों को डायरिया और वायरल है। कुछ बच्चों में दिमागी बुखार के भी लक्षण मिल रहे हैं। कहा कि बुखार होने पर हर दो घंटे पर थर्मामीटर से तापमान लें। बुखार ज्यादा बढ़े तो पानी की पट्टी रखें।
विज्ञापन


डेंगू का संदिग्ध मरीज भर्ती
शहर के निजी अस्पताल में बुधवार को डेंगू के संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया है। गुरुवार को मरीज के सैंपल को जांच के लिए जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा गया है। बताया जाता है कि प्राइवेट लैब की जांच में मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डिजिटल एक्सरे मशीन खराब
हैलट में गुरुवार दोपहर डिजिटल एक्सरे मशीन खराब हो गई। इसके साथ ही रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे पूरी तरह ठप हो गया है। हैलट के एसआईसी प्रो. आरसी गुप्ता ने कहा कि मशीन को ठीक कराने के लिए इंजीनियर को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे पहुंचे बच्चे
हैलट में गुरुवार को 300 से ज्यादा बच्चे ओपीडी में पहुंचे। इनमें 200 से ज्यादा डायरिया और वायरल से पीड़ित थे।
उर्सला में 235 बच्चे ओपीडी में पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल और डायरिया का प्रकोप ज्यादा है। कुछ का झटके भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed