फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल का बच्चा बना विधायक, इशारों-इशारों में 'जीती चरखारी विधानसभा', जानिए अरुण के बारे में ये बातें

Thu, 29 Nov 2018 08:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
child became mla for one day in mahoba
5 साल का बच्चा बना विधायक
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में एक दिव्यांग बच्चे ने इशारे-इशारे में जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया। बच्चे के जवाबों को सुनकर आसपास मौजूद लोग खुशी से झूम उठे। इस 5 साल के बच्चे का नाम है...अरुण। अरुण के जवाबों ने उसको विधायक बना दिया। विधायक बनते ही अरुण ने कोतवाली चरखारी का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं चरखारी विधायक के फोन पर आने वाली कॉल अरुण ही रिसीव कर रहे थे। 5 साल के बच्चे को विधायक के रूप में अपने बीच पाकर लोग फूले नहीं समा रहे थे। आगे की स्लाइड में पढ़ें अरुण की बेहद रोचक और प्रेरणादायक कहानी


child became mla for one day in mahoba
5 साल का बच्चा बना विधायक - फोटो : अमर उजाला
चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार की शाम पांच बजे कांशीराम कालोनी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्हें एक दिव्यांग छात्र अरुण 05 पुत्र तुलसीदास अहिरवार ड्रेस में दिखाई दिया। जो प्राथमिक विद्यालय कांशीराम कालोनी में कक्षा दो का छात्र है। विधायक ने उसे अपने पास बुलाया और कुछ सवाल किए।
child became mla for one day in mahoba
5 साल का बच्चा बना विधायक - फोटो : अमर उजाला
छात्र ने सभी सवालों के सही जवाब इशारों में और लिखकर बताए। जिससे विधायक गदगद हो गए और छात्र को एक दिन का विधायक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
child became mla for one day in mahoba
5 साल का बच्चा बना विधायक
उन्होंने छात्र को माला पहनाई और अपने निजी सचिव उदित नारायण राजपूत को छात्र के साथ रहने का आदेश दिया। इसके बाद छात्र ने विधायक के नंबर पर आईं सभी कॉल रिसीव की। साथ ही कोतवाली चरखारी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
child became mla for one day in mahoba
5 साल का बच्चा बना विधायक - फोटो : अमर उजाला
यह मामला जिले में चर्चा का विषय रहा और लोगों को नायक फिल्म में एक दिन का मुख्यमंत्री बने अनिल कपूर की याद ताजा हो गईं। विधायक के निजी सचिव ने बताया कि विधायक ने दिव्यांग की भावनाओं का सम्मान किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed