फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath says alliance of Opposition Organization of Terrorism

मुलायम सिंह के गढ़ में गरजे सीएम योगी, बोले-विपक्षियों का गठबंधन, आतंकवाद का संगठन

Sat, 02 Jun 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 02 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath says alliance of Opposition Organization of Terrorism
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
‘सपा, बसपा और कांग्रेस का गठबंधन आतंकवाद का संगठन है। यह सिर्फ मोदी के विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहा है।’ शुक्रवार को सपा के गढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


हालांकि उसके चेहरे पर कैराना और नूरपुर की शिकस्त का दर्द भी झलक रहा था। उनके सुर उतने पैने नहीं थे, जिसके लिए जाने जाते हैं।  
प्रदेश के सीएम बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इटावा आए। 

नुमाइश मैदान पर योगी ने 655 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम का भाषण महज 24 मिनट का रहा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की हर एक भर्तियों में पैसा चलता था। 
विज्ञापन

Chief Minister Yogi Adityanath says alliance of Opposition Organization of Terrorism
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
इटावा के लोग को साथ भी भेदभाव हुआ है। नियुक्तियों में जातिवाद था। उनकी सरकार ने इसको खत्म किया है। भर्ती चाहे पुलिस की हो या शिक्षक व लेखपाल। सभी पारदर्शी हैं।  जो भी नौजवानों के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा। उसकी जगह जेल में होगी।  

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कामों से देश की इज्जत और सम्मान विश्व में बढ़ गया है। मोदी की लोकप्रियता से परेशान होकर कांग्रेस, सपा और बसपा ने गठबंधन बताया है। 

कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रही है, जबकि वह खुद भ्रष्टाचार में डूबी है। सपा और बसपा ने जातीयता के आधार पर सामाजिक को छिन्न-भिन्न किया है। अब ये सब धड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।  

पचनद को पर्यटक स्थल घोषित करने का ऐलान

Chief Minister Yogi Adityanath says alliance of Opposition Organization of Terrorism
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने यमुना नदी को देश की संस्कृति से जोड़ते हुए हिंदुत्व की भावना को जगाया। साथ ही पांच नदियों का संगम (यमुना, चंबल, सिंधु, पहुज और क्वारी) को पर्यटक स्थल घोषित करने का ऐलान किया। उन्होंने इसका श्रेय जनप्रतिनिधियों को दिया। 

अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और शिक्षामित्रों को लुभाया
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनुदेशकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव को पास किया गया। बताया कि सुप्रीम कोर्ट से गुजारिश के कर वे शिक्षामित्रों को समायोजित करने का प्रयास कर रहे हैं।  
विज्ञापन

24 मिनट के भाषण में 14 मिनट मोदी का गुणगान 

Chief Minister Yogi Adityanath says alliance of Opposition Organization of Terrorism
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
24 मिनट के भाषण में 14 मिनट तक सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का गुणगान किया। कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने मोदी सरकार की जनहित की योजनाओं को क्रियान्वित नहीं किया।

कहा कि पांच साल में सपा सरकार ने पांच लाख आवास नहीं बनवाए थे, जबकि हमने एक साल में ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख 85 हजार और शहरी क्षेत्र में तीन लाख 60 हजार आवास बनवाए हैं। शौचालय, उज्ज्वला योजना, बिजली कनेक्शन, किसानों को ऋण माफी, आयुष्मान योजना के का भी गुणगान किया। 

उन्होंने सपा-बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को रोकने के लिए देश के जितने भ्रष्टाचारी, आतंकी समर्थक, नक्सली समर्थक और देश को आग में झोकने वाले समर्थकों ने एक गठबंधन बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों को रोकने का काम कर रहे है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed