{"_id":"615330118ebc3e0a29667e68","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-s-kanpur-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP CM Yogi Visit Kanpur: सीएम पुलिस लाइन में उतरेंगे, डीएवी प्ले ग्राउंड में करेंगे जनसभा, युद्धस्तर पर शुरू हुईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP CM Yogi Visit Kanpur: सीएम पुलिस लाइन में उतरेंगे, डीएवी प्ले ग्राउंड में करेंगे जनसभा, युद्धस्तर पर शुरू हुईं तैयारियां
Wed, 29 Sep 2021 02:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:42 PM IST
सार
कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस रिपोर्टिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से जनसभा स्थल तक सड़क मार्ग से आएंगे। इस रूट की सड़कों को चमकाया जाने लगा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानपुर में 30 सितंबर को प्रस्तावित जनसभा अब फूलबाग के पास डीएवी प्ले ग्राउंड में होगी। मंगलवार को मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने मैदान का निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त को डीएवी प्ले ग्राउंड के अलावा आसपास के इलाके में बेहतरीन साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। सबसे ज्यादा जोर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर रहा। कहा गया कि यह शहर के बीच का हिस्सा है।
जमा लगा तो पूरा शहर ठप होगा। मेट्रो निर्माण रूट पर अधिक चौकसी और निगरानी की जरूरत है। इसके अलावा पेयजल, प्रवेश, पार्किंग, फायरब्रिगेड, मोबाइल शौचालय, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, एंबुलेंस, मेडिकल टीम का इंतजाम करने के लिए अलग-अलग अफसरों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
पार्किंग के लिए क्राइस्ट चर्च कॉलेज, झाड़ीबाबा पुल रोड, फूलबाग अंडरग्राउंड व नरौना चौराहा के पास चार स्थल तय किए गए। कार्यक्रम स्थल के पास पुलिस रिपोर्टिंग प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से जनसभा स्थल तक सड़क मार्ग से आएंगे। इस रूट की सड़कों को चमकाया जाने लगा है। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार भी मौजूद रहे।