फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reached Etawah in support of BJP candidate

Etawah: मुख्यमंत्री योगी बोले- यादवों को टिकट देने के लिए अखिलेश को मिला अपना ही परिवार

Thu, 25 Apr 2024 05:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Etawah in support of BJP candidate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के जसवंतनगर में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने दोनों दलों पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि यादवों को टिकट देने के लिए अखिलेश को सिर्फ अपना ही परिवार मिला। उन्होंने रामलला के दर्शन करने न जाने पर सपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पक्ष में रामलीला मैदान पर हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ विकास और विकसित भारत की संकल्पना के साथ मोदी हैं तो दूसरी तरफ सपा, कांग्रेस का गठबंधन व बसपा है। यह लोग चुनाव से पहले नजर नहीं आते। चुनाव आते ही अपना-अपना राग अलापने लगते हैं।
विज्ञापन


कहा कि आप लोग पूछिए कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद सपा और कांग्रेस के नेताओं ने दर्शन क्यों नहीं किए। मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर भी सवाल उठाए। कहा कि कांग्रेस कहती है कि श्रीराम और श्रीकृष्ण हुए ही नहीं। क्या ऐसे में सपा को कांग्रेस का हार बनना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सैम पित्रोदा का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता के सलाहकार ने कहा है कि देश में कांग्रेस नेतृत्व की सरकार आएगी तो विरासत पर टैक्स लगाएगी। मतलब, आपके बाप-दादा की विरासत की संपत्ति कांग्रेस और सपा के लोग हड़प लेंगे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। वहां कांग्रेस पिछड़ों के आरक्षण को मुस्लिमों को बांट रही है। यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी बसपा, सपा के सहयोग वाली कांग्रेस सरकार ने जस्टिस रंगनाथ मिश्रा कमेटी गठित की थी। उस कमेटी ने संस्तुति दी थी कि ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों में बांट दिया जाए। मुख्यमंंत्री ने कहा कि कांग्रेस आएगी तो सरकार के संसाधनों को वह मुस्लिमों को बांट देगी।

बोले कि बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान के साथ यह लोग खिलवाड़ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस देश की कीमत पर राजनीति करना चाहती हैं। इसलिए यह चुनाव सामान्य नहीं बल्कि देश का भाग्य बनाने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि अब काशी और अयोध्या के बाद मथुरा का भी विकास होगा। इसमें जसवंतनगर और करहल का साथ जरूरी है। उन्होंने सपा पर आतंकवादियों को जमानत दिलाने का भी आरोप लगाया। वहीं, बताया कि पहले चरण के रुझान में पूरी स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

 

रामभक्तों की विधवाओं के मंगल सूत्रों का क्या हुआ
मुख्यमंत्री ने मंगलसूत्र को लेकर डिंपल यादव के बयान पर पलटवार किया। बिना नाम लिए कहा कि सपा की नेता से मैं यह पूछता हूं कि रामभक्तों का जो लहू सपा ने बहाया था, उन नौजवानों की विधवाओं के मंगलसूत्रों का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि श्रीराम और उप्र के विकास के लिए पूरा जीवन देने वाले कल्याण सिंह के निधन पर सपा के अध्यक्ष ने कोई संवेदना व्यक्त नहीं की। जबकि एक माफिया की मौत हुई तो सपा के लोग विधवा विलाप कर रहे थे। सपा अध्यक्ष वहां फातिहा पढ़ने गए थे। उन्होंने कहा कि अब सपा को पांच साल के लिए फातिहा पढ़ने के लिए छोड़ दीजिए।

 

योगी बोले... बेचारे शिवपाल को तो दी जा रही चूरन की पुड़िया
जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव पर भी मुख्यमंत्री ने तंज कसा। कहा कि मुझे तो शिवपाल सिंह यादव पर तरस आता है। वह सिर्फ सत्यनारायण की कथा सुनने के लिए बचे हैं। कथा सुनाकर उन्हें चूरन की पुड़िया दे दी जाती है। उन्हें बैठने तक के लिए सोफा नहीं दिया जाता। हत्थे पर बैठा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed