{"_id":"5cbc4da7bdec2214554507a8","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-in-hardoi-lok-sabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आतंकवाद पर मुख्यमंत्री योगी का हमला, किसानों-व्यापारियों से कर गए ये वादे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आतंकवाद पर मुख्यमंत्री योगी का हमला, किसानों-व्यापारियों से कर गए ये वादे
Sun, 21 Apr 2019 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 21 Apr 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों का बखान किया। मुख्यमंत्री के निशाने पर सपा-बसपा और कांग्रेस रही। उन्होंने आतंकवाद और पाकिस्तान पर भी हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर छोटे व्यापारी को हम पेंशन देंगे, 60 की उम्र के बाद हर लघु और सीमांत किसान को पेंशन देने का काम भारतीय जनता पार्टी करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले आतंकवादी देश में घुसकर सैकड़ों लोगों को मार डालते थे।

आतंकवादियों का शरण देने वालों पर मुख्यमंत्री का हमला
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के अंदर घुसता था भारत के सैनिकों के सिर काटकर लेकर चला जाता था। लेकिन आज देश के सैनिक आतंकवादियों को शरण देने वालों के घर में घुसकर आतंकवाद की कमर तोड़ रहे हैं। ये नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति की वजह से हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कार्य सपा-बसपा के शासनकाल में नामुमकिन थे वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कार्य सपा-बसपा के शासनकाल में नामुमकिन थे वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी हैं तो मुमकिन है।