{"_id":"5cbadba0bdec2214733761d4","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में गरजे सीएम योगी, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को बताया आतंकवाद का पोषक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में गरजे सीएम योगी, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन को बताया आतंकवाद का पोषक
Sun, 21 Apr 2019 02:10 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्षियों पर जमकर सियासी तीर चलाए। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि बटला हाउस कांड के आरोपियों की मदद सलमान खुर्शीद ने की। ऐसे आतंकवादियों की मदद करने वालों को वोट देने की जरूरत नहीं है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश के अंदर आतंकवाद के खिलाफ और देश के दुश्मनों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का मामला हो या एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने के मामले हों, ये दृढ़ इच्छाशक्ति किसी ने दिखाई है तो प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस देश के अंदर आतंकवाद के खिलाफ और देश के दुश्मनों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक का मामला हो या एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने के मामले हों, ये दृढ़ इच्छाशक्ति किसी ने दिखाई है तो प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
सरकार चलाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है- मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने कहा कि भारत के बहादुर जवानों को जब भी अवसर मिला और सरकार का संरक्षण मिला उन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा दुनिया को मनवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम यही कहने आए हैं कि सरकार चलाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि अगर ये दृढ़ इच्छाशक्ति किसी में है तो भारतीय जनता पार्टी में है।
