{"_id":"612003658ebc3e7a103bbe92","slug":"chief-minister-will-honor-the-principal-of-ggic-pukhrayan-news-knp6473012133","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजीआईसी की प्रधानाचार्य को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
विज्ञापन
पुखरायां। नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य को लखनऊ में शनिवार को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। उनको मिशन शक्ति का नोडल अधिकारी बनाया गया था।
जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रति वर्मा ने मिशन शक्ति के तहत छह माह तक नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जनपद के 323 विद्यालयों में कोरोना काल में ऑनलाइन और ऑफलाइन जन जागरण अभियान चलाया।
वहीं विधिक सहायता के तहत बाल विवाह, बाल श्रम निषेध, पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के संबंध में छात्राओं व महिलाओं को नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया।
विज्ञापन
उनके निर्देशन में बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए शिविरों का आयोजन भी कराया गया। प्रधानाचार्य के इन कार्यों को देखते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे। इसके लिए उन्हें लखनऊ बुलाया गया है।