फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister summons report on Khau Gali case

Kanpur News: खाऊ गली मामले की मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

Mon, 22 Dec 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister summons report on Khau Gali case
कानपुर। खाऊ गली को हजम कर गए अधिकारी शीर्षक से अमर उजाला में प्रकाशित खबर का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। सीएम कार्यालय ने रिपोर्ट तलब की है। उधर, केएससीएल ने इस गली को विकसित कर रहे ठेकेदार को नोटिस दिया है। उससे जल्द काम पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

केएससीएल ने पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने और लोगों को एक ही स्थान में विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोतीझील परिसर में खाऊ गली विकसित करने के नाम पर करीब 60 लाख रुपये फूंके थे। वहां 62 क्यास्क बनवाए गए थे। बाद में इनमें से करीब 40 क्यास्क बृजेंद्र स्वरूप पार्क में शिफ्ट किए गए। वहां खाऊ गली विकसित करने के लिए नाम पर 20 लाख रुपये से ज्यादा से इंटरलाॅकिंग टाइल्स बिछवाए गए। हाईमास्ट लाइटें भी लगवाईं, पर पटरी दुकानदारों को क्यास्क आवंटित नहीं किए। धीरे-धीरे क्यास्क भी क्षतिग्रस्त होते जा रहे हैं। इस संबंध में प्रकाशित अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सूचना सेल ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से रिपोर्ट तलब की है। इस पर डीएम ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने और कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed